{"_id":"64c4038ee62126f5980584f4","slug":"truck-crushed-the-bike-rider-who-came-out-after-having-food-from-the-hotel-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1152-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटल से खाना खाकर निकले बाइक सवार को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटल से खाना खाकर निकले बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित एक होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक को मिहौली के पास रोड पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
शहर के रोहाई मोहल्ला निवासी अंकित यादव(28) पुत्र प्रमोद यादव शुक्रवार रात खाना खाने के लिए हाईवे स्थित फौजी होटल पर गया था। देरा रात नौ बजे के करीब वह खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। मिहौली के पास सड़क पार कर आैरैया की आेर आने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार कुचल दिया। जिससे उसके दोेनों पैर व शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे लेकर 50 शैया अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।