{"_id":"584063674f1c1bb61fde797e","slug":"truck-collides-with-tanker-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में टैंकर से टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में टैंकर से टकराया ट्रक
औरैया
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
टक्कर से हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहार से धान भरकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे टैंकर के ब्रेक लगाने पर उससे भिड़ गया। हादसे में ट्रक क्लीनर लल्लन कुमार (19) पुत्र जौहरी यादव निवासी डुभई, जिला गया, बिहार गंभीर घायल हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लल्लन को अपनी जीप से सौ बेड जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। तीसरे दिन गुरुवार को भी जबरदस्त कोहरा रहा। इससे सड़कों पर दूर-दूर तक सन्नाटा दिखाई दिया। स्कूल जाने वाले बच्चे सड़कों पर नजर आए। वहीं भीषण कोहरे के कारण सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को हेड लाइट जलाकर निकलना पड़ा।