{"_id":"66ec7ecefec838ecaa0846d7","slug":"troubled-by-the-problem-of-waterlogging-people-blocked-auraiya-dibiyapur-bypass-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116700-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने किया औरैया-दिबियापुर बाईपास जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने किया औरैया-दिबियापुर बाईपास जाम
विज्ञापन
औरैया। जलभराव की समस्या से आजिज गोविंद नगर मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार की दोपहर एक बार औरैया-दिबियापुर बाईपास पर जाम लगाया। बीच सड़क पर पाइप डालने से मार्ग पूरी तरह जाम रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
गोविंद नगर मोहल्ले की नई बस्ती हो या पुरानी बस्ती। सभी जगहों पर इन दिनों जलभराव देखने को मिल रहा है। लगातार दो दिन हुई बारिश से स्थितियां अधिक विकराल होने से मोहल्ले के लोगों को अनहोनी की आशंका बनी हुई है। समस्या से निजात के लिए ठोस कदम न उठाए जाने पर गुरुवार की दोपहर लगभग 50 घरों की महिलाएं व पुरुष औरैया-दिबियापुर बाईपास पहुंचे और वहां बीच सड़क में पानी के मोटे पाइप को डालकर जाम लगा दिया। बीच सड़क में पाइप पड़े होने के कारण बाइक सवार भी नहीं निकल सके।
इधर जाम वाले स्थान से फफूंद और दिबियापुर रोड की ओर आने-जाने वाले ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जांच की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि सड़कों और बस्तियों में पानी भरा है। खाली प्लाट जलमग्न होने से हर समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने बस्तियों में जहां पानी भरा है। वहां भी पंपसेट लगवाए जाने की मांग की। सिपाहियों ने आक्रोशित महिलाओं के गुस्से को किसी तरह शांत किया। उन्हें आश्वासन दिया कि शाम तक बस्ती में पंपसेट लगवाया जाएगा। सड़कों पर पानी को निकलवाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोविंदनगर में जलभराव की समस्या की जानकारी है। लेकिन जाम लगाने को लेकर अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाईपास के पास चार पंपसेट लगाए गए है। जिनसे पानी निकाला जा रहा है। जब तक वहां पानी नहीं निकल जाता। वह पंपसेट वहीं पर चलवाए जाएंगे। बस्ती में जहां पानी की समस्या लोग बता रहे हैं। वहां भी अतिरिक्त पंपसेट लगवाकर पानी निकालने के इंतजाम किए जाएंगे। - रामआसरे कमल, ईओ नगर पालिका