फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troubled by not coming to wife's house, husband committed suicide by consuming poisonous substance

पत्नी के घर न आने से परेशान पति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not coming to wife's house, husband committed suicide by consuming poisonous substance
अयाना। दो सालों से पत्नी के घर न लौटने से आहत युवक ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी संजीव कुमार (29) पुत्र स्व. आशाराम मजदूरी करता था। मृतक के भाई संजय ने बताया कि संजीव ने वर्ष 2017 में रौतियापुर औरैया निवासी नगीना से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2020 में पत्नी के छोड़कर चले जाने से संजीव तनाव में रहने लगा।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात संजीव के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो गांव के बाहर पुलिया के पास पड़ा मिला। पूछताछ में संजीव ने बताया कि उसने चूहे मारने की दवा निगली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मां होमश्री का रो-रो कर बुुुरा हाल है। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह के अनुसार परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed