{"_id":"644d695ec436c47eb800bdb4","slug":"troubled-by-illness-a-woman-hanged-herself-auraiya-news-c-12-1-207156-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Suicide: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, बीमारी से चल रही थी परेशान, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Suicide: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, बीमारी से चल रही थी परेशान, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया मना
Sun, 30 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:32 AM IST
सार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
फंदा लगाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ता में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो बीमारी से परेशान थी। इसके चलते खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। खेतों को निकले ग्रामीणों ने महिला को फांसी पर लटका देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
अस्ता गांव निवासी प्रेमा देवी (55) पत्नी मोहन निषाद सुबह छह बजे घर से शौचक्रिया के लिए कहकर घर से निकली थी। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत में खड़े नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पति मोहन व पुत्र दीवान सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पति ने बताया कि पत्नी तीन साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन