{"_id":"64c55a7d599c86dd8a05efdc","slug":"troubled-by-domestic-discord-the-young-man-hanged-himself-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1162-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गृह कलह से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गृह कलह से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर में शुक्रवार रात एक युवक फंदा लगाकर लटक गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हरपालपुर निवासी गोलू (24) पुत्र नेकपाल शुक्रवार रात नौ बजे के करीब फंदे पर लटक गया। परिवार के लोगों ने उसे कमरे में छत के सहारे फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। तत्काल उसे फंदे से उतार कर सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि गोलू की एक वर्ष पहले औरैया के ज्यौरा निवासी शिवांगी के साथ शादी हुई थी।
शुक्रवार की शाम पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देर रात वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। पत्नी शिवांगी की सूचना पर पहुची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
फोटो-6- विजय पाल के घर के बाहर खड़े लोग। संवाद
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
बिधूना। नगर के मोहल्ला सुरजपुर में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की अचानक से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरजपुर निवासी विजयपाल (40) पुत्र रामप्रसाद किराए के मकान में रहता था, और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि पति कुछ दिन से बीमार थे। शुक्रवार को वह बेटी को दवा दिलाने के छिबरामऊ गई थी। रात में ही पति की मौत की जानकारी मिली। विजयपाल के दो बेटी खुशी, अंशू व बेटा देव है। वहीं लोगों में चर्चा रही कि आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने आत्महत्या की है। अपराध निरीक्षण श्री केश भारती ने बताया कि कोतवाली में कोई सूचना नहीं आई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)