फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troubled by bad exam paper, student hangs himself, dies

Auraiya News: इंटर के पेपर खराब होने से परेशान छात्र ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 09 Mar 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Troubled by bad exam paper, student hangs himself, dies
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के नगला परसादी में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव पुलिस ने बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता पाया। परिजनों के मुताबिक छात्र इंटर में पेपर खराब होने से परेशान था।
विज्ञापन

नगला परसादी निवासी इरशाद अली (22) पुत्र हैसियत अली का शव शनिवार सुबह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी सुबह पांच बजे उधर से जा रहे ग्रामीण को दी। इस पर उन्होंने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि इरशाद कक्षा 12वीं का छात्र था। उसके बोर्ड के पेपर चल रहे थे। इसमें कई पेपर खराब हो गए थे। इससे वह क्षुब्ध रहने लगा था। शनिवार को उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही है सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी मौके पर पहुंची। जहां परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही गई। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि परिजनों की ओर मृतक के पेपर खराब होने से आत्महत्या करने की बात बताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे, लेकिन परिजनों के इन्कार करने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed