फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tripping and shutdown 40 times in 24 hours, consumers in bad condition due to extreme heat

Auraiya News: 24 घंटे में 40 बार ट्रिपिंग और शटडाउन, भीषण गर्मी से उपभोक्ताओं का बुरा हाल

Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tripping and shutdown 40 times in 24 hours, consumers in bad condition due to extreme heat
औरैया। सूरज की तेज तपन के कारण सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के साथ बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 40 बार ट्रिपिंग और शटडाउन से उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। इससे भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जालौन रोड स्थित बिजली उपकेंद्र प्रथम के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 17423 है। उपभोक्ताओं को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। गर्मी का असर अप्रैल महीने में ही देखने को मिलना शुरू हो गया था। वहीं मई माह आते-आते तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होती देखी जा रही है। पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास घूम रहा है। ऐसे में बिजली की खपत में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं बढ़ रहे तापमान के कारण लोड में लगातार इजाफा भी हो रहा है। गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। पिछले 24 घंटे में लगभग 40 बार बिजली ने ट्रिपिंग और शटडाउन हुई। कभी एक से दो मिनट के लिए, तो कभी 10 से 15 मिनट के लिए। कभी-कभी तो अधिक समय तक आपूर्ति न होने से लोगों का हाल बेहाल दिखा। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने से संकट बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो मार्च माह से अधिक अप्रैल माह में 6.24 मेगावाट बिजली खपत यहां की गई। शाम के समय दिन की अपेक्षा अधिक लोड बढ़ता है। इस कारण ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड रहते हैं। इससे ट्रिपिंग और फाल्ट हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने बताया कि ट्रिपिंग हो रही है या नहीं।
इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन शहर में ओवरलोड की समस्या नहीं है। पर्याप्त बिजली मिल रही। फाल्ट आदि के कारण समस्या आ सकती है। इस संबंध में संबंधित जेई से बात कर लें। इधर जेई सुभाष ने बताया कि लोड बांटने का काम किया जा रहा है। इस कारण हाल ही समस्या आई थी। अब सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
वहीं सूरज की तपिश से भी लोग बुरी तरह से बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान अधिकतम 40.3 व न्यूनतम 24.2 रहा। इसके चलते लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर रहा। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को भीषण गर्मी में घर तक पहुंचने में बहुत परेशानी उठानी पड़ी।
अछल्दा। शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे नेविलगंज स्थित नदी पुल के समीप 11 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। तार टूटकर जमीन में गिरता देख राहगीरों में खलबली मच गई। किसी तरह लोगों ने तार की चपेट में आने से अपने आप को बचाया। तार टूटने से कस्बा व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इस कारण दोपहर के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों को बुरा हाल रहा। जानकारी पर जेई प्रभुदयाल विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तार को जोड़ा जा सका। लगभग सवा दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। जेई प्रभुदयाल ने बताया कि तार टूटा था। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed