फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tricolor rally took place with great pomp in Bidhuna and Phaphund

Auraiya News: बिधूना व फफूंद में धूमधाम से निकली तिरंगा रैली

Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally took place with great pomp in Bidhuna and Phaphund
फोटो-13 एयूआरपी 24-फफूंद में तिरंगा रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स और ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
बिधूना/फफूंद। आजादी के महोत्सव के तहत बुधवार को बिधूना और फफूंद इलाकों में तिरंगा रैलियां निकाली गई। इन रैलियों में देशभक्ति के गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज थाम रखे गए थे और भारत माता जय के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

फफूंद के केशमपुर में रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में 4 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट पीयूष कृष्णा ने किया। रैली केशमपुर, पसईपुर, बिलंदपुर नुन्हा गांव होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्याम नारायण गुप्ता, एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता सहित एनसीसी के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेट्स शामिल थे।
विज्ञापन

बिधूना में नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई। रैली नगर के भगत सिंह चौराहा पहुंची। जहां अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, सभासद अशोक चौहान, मुनीष पोरवाल, जीशू शाक्य आदि ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रैली बेला रोड होते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अरविंद तिवारी, लवलेश त्रिवेदी, राकेश शाक्य, सत्य त्रिवेदी, प्रदीप कुमार, राहुल तिवारी व पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed