फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trees broken by strong winds, electricity in 20 villages stalled for 21 hours

Auraiya News: तेज हवाओं से टूटे पेड़, 21 घंटे ठप रही 20 गांवों की बिजली

Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Trees broken by strong winds, electricity in 20 villages stalled for 21 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से जमौली गांव के पास बिजली लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए। बिहारीपुर सब स्टेशन से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे 21 घंटे 20 गांव की बिजली गुल रही।
गुरुवार शाम तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी बीच तेज हवाएं चलने से जमौली गांव के पास कई पेड़ों की डाल असेनी पावर हाउस से बिहारीपुर सब स्टेशन आई लाइन पर गिर गए। तार टूटने से शाम पांच बजे के करीब आपूर्ति ठप कर दी गई। आपूर्ति बंद होने से जमौली, बिहारीपुर कंचौसी, ढिकियापुर, सूखमपुर, हीरानगर, बिनपुरापुर, दौहू, आजादपुर, पुरवा प्रसाद, रोशनपुर, घसा का पुरवा समेत 20 गांव पूरी रात अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

रात में कुछ ग्रामीणों ने बिजली न आने की जानकारी सब स्टेशन पर दी। लेकिन बारिश होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं किए जा सके। सुबह बारिश थमने पर लाइनमैन पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक करने में जुटे। दोपहर दो बजे के करीब कुछ गांव की आपूर्ति बहाल की जा सकी। जेई दीपक राम ने बताया कि तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही है। मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छत टपकने से ढांकी गई बिजली मशीनें
बिहारीपुर सब स्टेशन की छत बारिश में टपकने लगी है। इससे पानी मशीनों पर आ रहा है। करंट उतरने आैर मशीनें फुंकने के डर से बिजली कर्मचारियों ने पन्नी डाल रखी है। इधर तेज बारिश होते ही खतरे को देखते हुए आपूर्ति बंद की जा रही है। वहीं कर्मचारियों को भी खतरा बना हुआ है। बिहारीपुर सब स्टेशन के जेई दीपक राम ने बताया कि जल्द ही समस्या दूर कराई जा रही है। जिससे सुचारू रूप से आपूर्ति होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article