फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   travel

दीपावली बाद दिल्ली लौटने वालों का छूटा पसीना

Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
travel
औरैया। दीपावली बाद काम पर लौटने के लिए सफर करने वालों के लिए काफी दिक्कतें उठानीं पड़ीं। चाहे वह बसों में सफर करने वाले रहे हों, या फिर ट्रेनों में। रोडवेज की बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जैसे-तैसे बसें मिलीं, लेकिन खचाखच यात्रियों से भरी बसों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं मंगलवार को भाइयों के घर पहुंची बहनों को भी बस में सफर के दौरान दिक्कतें उठानीं पड़ीं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को परिवारीजनों के साथ धूमधाम से मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौंटे थे। दीपावली त्योहार मनाने के बाद यह लोग वापस काम पर जाने के लिए मंगलवार को घरों से निकले। जिसके चलते सड़कों पर एक साथ यात्रियों की भीड़ नजर आई। यात्रियों की भीड़ नजर आने से औरैया डिपो के अधिकारियों की रणनीति एक बार फिर बिगड़ी। लंबे रूटों पर जाने वाली बसें क्षमता से अधिक सवारियां लेकर रवाना हुईं। सवारियां अधिक होने से कुछ अतिरिक्त बसें भी अधिकारियों ने चलाईं। इसके बाद भी सवारियों अधिक होने से यात्रियों के सामने दिक्कतें रहीं। रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौराहा, जालौन चौराहा, खानपुर चौराहे पर यात्रियों की भीड़ मंगलवार की सुबह से लेकर शाम चार बजे तक जबरजस्त देखने को मिली। आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बसें मिली। लेकिन बस भरी होने से उनके सामने सफर के दौरान दिक्कतें रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाईदूज के चलते महिला यात्रियों की भी भीड़ अधिक रही। बसों में क्षमता से अधिक सवारियों के चलते बहनों को भाई के घर पहुंचने में दिक्कतें रहीं। सड़कों पर रहीं सवारियों के चलते डग्गामार वाहन चालकों ने चांदी काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों से सफर करने वालों के सामने भी समस्या रही। हालांकि लोगों ने पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा था। जिनकी सीट क्लीयर हुई उन्हें कुछ राहत मिली। जिनका टिकट वेटिंग में रहा उन्हें दिक्कत रही। कई ट्रेनों में जनरल की बोगियों में सवारियां अधिक होने के चलते जनरल की सवारियां रिजर्वेशन वाले डिब्बों में चढ़तीं दिखी। फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। तो वहीं अछल्दा और कंचौसी स्टेशन पर भी ट्रेन में चढने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed