फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformers kept in the open can be fatal in rain

औरैयाः बारिश में जानलेवा हो सकते खुले में रखे ट्रांसफार्मर

Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open can be fatal in rain
तिलक स्टेडियम रोड पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मुख्य मार्गों पर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। सड़क के किनारे लगे इन ट्रांसफार्मरों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब बारिश शुरू होने पर खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर के तिलक स्टेडियम रोड पर तीन स्थानों पर, गोविंद मोहल्ला, दिबियापुर रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने, आवास विकास कॉलोनी, दयालपुर, सत्तेश्वर, बनारसीदास मोहल्ला आदि जगहों में ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। बारिश होने के बाद कई जगहों पर इनके आसपास जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मरों के पास झूलते व खुले तारों से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। इधर, बारिश शुरू हो जाने से करंट उतरने का डर है। बारिश होने व तेज हवाएं चलने पर स्पार्किंग के साथ फाल्ट भी हो रहे है। रात के अंधेरे में गुजरने वाले लोगों को इनसे खतरा बना है। सबसे ज्यादा खतरा अन्ना मवेशियों को रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की अनदेखी को लेकर रोष है। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने कहा कि शहर में 11 स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, इनमें जाली लगाने के साथ गर्डिंग का काम होना है। इसके लिए विभाग ने इस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही इनमें काम कराया जाएगा।

कई मवेशियों को हो चुकी मौत
शहर के खिड़की साहब राय, तहसील के पीछे रखे ट्रांसफार्मरों में कई अन्ना मवेशी चपेट में आ चुके हैं। करंट लगने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। इस पर कई संस्थाओं के लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 खानपुर रोड पर मस्जिद के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

खानपुर रोड पर मस्जिद के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed