{"_id":"6c2eb455c7375ed3bf9b8340ba968c28","slug":"transformer-not-become-the-enemy-of-your-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बन जाएं आपकी जान के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बन जाएं आपकी जान के दुश्मन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 07 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली-कूंचों से लेकर प्रमुख चौराहों पर रखे ट्रांसफार्मर लोगों की जान के दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर में चारदीवारी व जाल न होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन ट्रांसफार्मरों की चपेट में आकर कई मवेशी अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों की जान के दुश्मन बन चुके हैं। पेश हैं गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग की पोल खोलती अमर उजाला की रिपोर्ट..
विज्ञापन
.
आए दिन होते हैं फाल्ट - औरैया। बनारसी दास मोहल्ले में एक घर से सटा ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर के आसपास न तो जाल बनाया गया है और न ही चारदीवारी बनाई गई है। आए दिन इस ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से गृहस्वामी परेशान रहते हैं। उन्होंने विद्युत अधिकारियों सेे समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
स्थान: तिलक नगर - औरैया। कहने को तिलक नगर मोहल्ले में एक स्थान पर दो-दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा व्यवस्था क्या है। इसका विद्युत अधिकारी को कुछ अता-पता नहीं है। तिलक नगर मोहल्ले के यमुना रोड वाले मार्ग पर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं, लेकिन उनमें सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं है।
स्थान: पुराना नुमाइश मैदान के समीप - औरैया। पुराने नुमाइश मैदान के पास रखा ट्रांसफार्मर लोगों की जान सांसत में डालने का काम कर रहा है। एक तो लकड़ी की दुकान के पास रखा यह ट्रांसफार्मर किसी पल इस दुकान को खाक कर सकता है। दूसरा यहां प्रतिदिन यात्रियों का आवागमन रहता है।