फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer malfunctioned, power supply disrupted throughout the day

Auraiya News: ट्रांसफार्मर में आई खराबी, पूरे दिन बाधित रही बिजली आपूर्ति

Fri, 05 Jul 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Transformer malfunctioned, power supply disrupted throughout the day
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे के समीप रखा ट्रांसफार्मर गुरुवार को अचानक खराब हो गया। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली संकट से जूझना पड़ा। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने शाम तक आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था।
विज्ञापन


भगत सिंह चौराहे के समीप रखे ट्रांसफार्मर से सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की सुबह ट्रांसफार्मर में आई दिक्कत के कारण सुबह सात बजे आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे लाइनमैनों ने चेक करने के बाद आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कही।
विज्ञापन

पूरे दिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी और लोगों को पूरे दिन बिजली संकट से जूझना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी चौराहे के समीप स्थित दुकानदारों को उठानी पड़ी। बिजली के सहारे संचालित होने वाले व्यापार की दुकानों पर व्यापार प्रभावित रहा। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है। शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। इसको लेकर विभागीय कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------

सुबह लगभग 11 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आने की जानकारी मिली थी। इसको बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शाम तक उसे बदलने के साथ ही आपूर्ति भी बहाल करा दी जाएगी।
- मोहित रस्तोगी, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed