फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer changed, drinking water supply restored

ट्रांसफार्मर बदला, पेयजल आपूर्ति बहाल हुई

Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Transformer changed, drinking water supply restored
औरैया। कांशीराम कालोनी का ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब था, इससे चार मोहल्लों में पेयजल संकट छाया था। बुधवार शाम पहुंचे बिजली अधिकारियों का लोगों ने घेराव किया। इसके बाद देर रात ट्रांसफार्मर ठीक होने पर पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी के ट्यूबवेल पर लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब पड़ा था। इससे कालोनी के अलावा सत्तेश्वर, तिलक नगर समेत चार मोहल्लों की जलापूर्ति ठप चल रही थी। इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद भी बिजली अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार शाम एसडीओ महेंद्र प्रताप व जेई विवेक खरे कांशीराम कालोनी जा पहुंचे।
विज्ञापन

जहां बिजली अधिकारियों को देख कालोनी के लोगों ने उनका घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद बिजली अधिकारियों ने देर रात ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर बदलवा कर आपूर्ति बहाल कराई। जिसके बाद लोगों को पीने का पानी मुहैया हो सका। एसडीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed