फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transaction audio viral, inspector line spot

Auraiya News: लेनेदेन का ऑडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 24 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transaction audio viral, inspector line spot
औरैया। हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़े जाने का गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें थाने का दरोगा के एक व्यक्ति से छह हजार रुपये की बात कह रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के सूखमपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से मुकेश व दूसरे पक्ष से रामाधार ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा एनसीआर दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों पक्ष से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति थाने के दरोगा से बात कर रहा है। हिरासत में लिए गए एक युवक को छोड़े जाने की बात कही जा रही है। बात कर रहा व्यक्ति छह हजार रुपये लेने की बात भी कह रहा है। यह ऑडियो सहार थाने में तैनात दरोगा रामसेवक का बताया गया। इधर ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दरोगा रामसेवक को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को जमीन की नींव भरने को लेकर मुकेश व रामाधार के पक्ष में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज थी। पुलिस ने मुकेश के भाई को हिरासत में लिया था और चालान कर दिया था। इसी बीच एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो कब का है इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed