{"_id":"616091cd8ebc3e05e91ab686","slug":"train-auraiya-news-knp657155279","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली आगरा लखनऊ स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर से दो अतिरिक्त कोच जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। हालांकि रेल प्रशासन ने साफ किया कि यह कोच अस्थाई रूप से जुड़ेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों में अस्थाई रूप से कोच जोडने का निर्णय लिया है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 02179 अप लखनऊ से आगरा फोर्ट एवं 02180 डाउन आगरा फोर्ट से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक एसी तृतीय श्रेणी एवं एक सामान्य श्रेणी का कोच 9 अक्तूबर से जुड़ जाएगा।
जोड़े गए कोचों के साथ अब ट्रेन में एसएलआरडी दो, एसी तृतीय एक, सामान्य चार, एसी चेयरकार दो, सामान्य चेयरकार नौ कोच होंगे। माना जा रहा है कि रेल प्रशासन ने यह निर्णय ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण लिया गया है। फिलहाल यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही है। ट्रेन में बिना आरक्षण के यात्रा नहीं की जा सकती है।