फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

अछल्दा में रुकेगी महानन्दा एक्सप्रेस, तैयारी पूरी

Sun, 31 May 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
train
अछल्दा (औरैया)। लॉकडाउन के बाद सोमवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज अछल्दा रेलवे स्टेशन पर भी है। अछल्दा स्टेशन पर लॉकडाउन के बाद पहली बार यह ट्रेन रुकेगी। इसके लिए स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन पर सवार होने व उतरने से पहले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते यात्री ट्रेनों का संचालन 25 मार्च से बंद था। मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने बीच में ही श्रमिक ट्रेन चलाई। इसके बाद एक जून से अन्य ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी मिली। इसमें 15483/15484 महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज अछल्दा रेलवे स्टेशन पर भी है। इसके लिए स्टेशन अधीक्षक ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ट्रेन में सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे। टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी। यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए ट्रेन के निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद ही यात्री ट्रेन में सवार हो सकेगा। ट्रेन से उतरने के बाद भी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्टेशन अधीक्षक आरआर शुक्ला ने बताया कि कानपुर की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दिन में 1:07 बजे अछल्दा स्टेशन पर पहुंचेगी। इटावा की ओर जाने वाली महानंदा 2:40 बजे पहुंचेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ व अछल्दा थाने की फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed