फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

चेन पुलिंग करने वालों की रिपोर्ट अब भेजी जाएगी संबंधित थाने

Thu, 27 Jun 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। ट्रेनों में होने वाली चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल प्रशासन सख्त है। चेन पुलिंग करते पकड़े जाने की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के संबंधित थाने में भी भेजी जाएगी। आचरण आख्या संबंधित थाने में पहुंचने पर विद्यार्थियों को भविष्य में नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती है। जबकि नौकरीपेशा लोगों को विभागीय स्तर पर कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रेल बोर्ड के निर्देशानुसार चेन पुलिंग रोकने के लिए रेल प्रशासन सख्त है। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक 15 लोगों को चेन पुलिंग में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। लेकिन चेन पुलिंग की घटनाओं में अपेक्षा के अनुरूप कमी नहीं आ रही है। यहां तक कि महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल के निर्देश पर एक कंपनी आरपीएसएफ कानपुर भेजी गई। कंपनी ने लगातार नानस्टाप ट्रेनों में 100 लोगों को पकड़ा। इसको लेकर रेलवे फोर्स ने तय किया है कि जो ट्रेन में चेन पुलिंग करते पाए जाएंगे, उनके बारे में उनके निवास स्थान वाले थाने को आचरण रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके अलावा चेन पुलिंग में पकड़े गए व्यक्ति को एक साल तक की कैद व जुर्माना भी हो सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed