फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic ran on the Yamuna river bridge throughout the day

Auraiya News: यमुना नदी पुल पर दिन भर दौड़ा ट्रैफिक

Wed, 16 Jul 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic ran on the Yamuna river bridge throughout the day
पुल पर निकलते वाहन। - फोटो : पुल पर निकलते वाहन।
औरैया। शेरगढ़ स्थित यमुना नदी पुल पर मंगलवार को पूरे दिन ट्रैफिक दौड़ा। निर्माण सामग्री आने में देरी की वजह से प्रशासन ने पुल पर रास्ता बंद करने में एक दिन की ढील दी।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने रात को जिला जालौन की ओर क्रॉस डिवाइडर रखकर पूर्ण रूप से आवागमन बंद दिया। बिलराया-पनवाड़ी राजमार्ग पर बने शेरगढ़ पुल के पीयर नंबर सात व आठ की बेयरिंग खराब हैं। इन्हें बदलने के लिए प्रशासन को 15 जुलाई से पुल पर आवागमन बंद करना था। मगर कार्यदायी संस्था की ओर से समय पर सामग्री नहीं जुटाई जा सकी।
विज्ञापन

इस वजह से यातायात रोका नहीं जा सका। मंगलवार को पूरे दिन यमुना नदी के पुल पर हल्के वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ती रहीं। वहीं पैदल राहगीर भी पुल से आवागमन करते रहे। पुल पर दिन में यातायात चलने से लोगों राहत रही। हालांकि प्रशासन ने जालौन के सनगढ़ की ओर पुल को पूर्ण रूप से बंद करने की तैयारियों में लगा रहा। देर शाम तक सामग्री आने के बाद वहां क्रॉस डिवाइडर लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जून 2024 से पुल पर बंद है भारी वाहनों का आवागमन
शेरगढ़ स्थित यमुना नदी पुल के बेयरिंग में खामी आने पर 11 जून 2024 को प्रशासन ने पुल के दोनों ओर 8.6 फीट ऊंचे हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया। पुल पर हल्के वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन जारी था।
भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक तौर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकाला जा रहा था। 23 जुलाई 2024 को आईआईटी बीएचयू वाराणसी की सेतु विशेषज्ञ टीन ने पुल का निरीक्षण किया था। जिसमें पीयर नंबर सात व आठ के बेयरिंग बदलने व पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करने की सलाह दी थी।
22 जनवरी को टीम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी की ओर से वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया था। 23 मार्च 2025 को 450.67 लाख रुपये बजट मिला था।

पुल को जिला जालौन की ओर क्रॉस बैरियर रखकर रात तक पूर्ण रूप से बंद करवा दिया जाएगा। औरैया की ओर से पुल की मरम्मत के लिए मशीन व निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए अस्थाई बैरियर लगाए जाएंगे। पुल पर पूर्ण रूप से आवागमन बंद रहने पर लोगों के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे व अन्य मार्गों को वैकल्पिक रूप से प्रयोग करें।
- अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed