फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic jam due to crossing not opening, ambulance stuck for an hour

Auraiya News: क्रासिंग नहीं खुलने से लगा जाम, एक घंटे फंसी रही एबुलेंस

Mon, 27 Nov 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to crossing not opening, ambulance stuck for an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की शाम रेलवे फाटक देर से खुलने कि चलते लंबा जाम लग गया। क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एबुलेंस भी जाम में फंसी रही। जिसके चलते लगभग सवा घंटे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच सवा घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शाम पांच बजे गेट बंद हुआ। जिसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद -बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 50 मिनट फाटक बंद रहने के बाद गेट शाम 05:50 बजे खोला गया। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके।
विज्ञापन

जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों ने प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद ट्रेन के आने की सूचना होते ही गेट को जल्दी बंद कर दिया गया। जिससे ज्यादातर लोग जाम ही फंसे रहे। बाद में ट्रेन के निकलने के बाद गेट को दोबारा खोला गया। तब जाकर सभी वाहनों को निकाला गया। इस बीच सवा घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम के चलते मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस एक घंटे जाम में फंसी रही। 15058 इटावा से कानपुर की तरफ जाने वाली आनंद बिहार-गोरखपुर एक्सप्रेस को दस मिनट आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed