फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic jam at railway crossing for two hours, vehicles stuck

Auraiya News: रेलवे क्राॅसिंग पर दो घंटे जाम, फंसे रहे वाहन

Mon, 26 May 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 26 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at railway crossing for two hours, vehicles stuck
कंचौसी में क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसे राहगीर। - फोटो : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद अतिथि व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी।
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन जाम लगे रहने से राहगीर खासे परेशान हैं। सोमवार को दोपहर में तेज धूप में दो घंटे बंद रही क्राॅसिंग से लोग परेशान हो गए। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोग परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर नेता जी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस सहित दो मालगाड़ियों को निकाला गया। इसके बाद क्राॅसिंग को खोला गया।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक, दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई। ट्रैक पर भी वाहन फंसे रहे। इससे रेलवे ट्रैक पर भी जाम के हालात बने। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed