फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trade Board celebrated Martyr's Day, paid tribute

Auraiya News: व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवस, दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 May 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trade Board celebrated Martyr's Day, paid tribute
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की ओर से रविवार को शहीद दिवस मनाया गया। इसमें व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद व्यापारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम होमगंज स्थित मिश्रा मार्केट में आयोजित किया गया। सबसे पहले सभी व्यापारियों ने स्व. श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और फिर शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू ने कहा कि जो व्यापारी व्यापार जगत के लिए संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियां व डंडों की परवाह न कर शहीद हो गए। ऐसे बहादुर व निष्ठावान साथियों को प्रदेश के लाखों व्यापारी आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में हरिश्चंद्र अग्रवाल, मुन्ने मियां, कमल जैन, अजय गुप्ता समेत 13 व्यापारियों ने व्यापारी हितों के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए है। कहा कि यह दिवस उन व्यापारी भाइयों के स्मृति में मनाया जाता है। सतीश वर्मा ने कहा कि शहीद हुए व्यापारियों के बलिदान को व्यापारी समाज भूल नहीं सकता है। कहा कि उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी हित में जुझारू पदाधिकारी नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, मलखान सिंह वर्मा, रविशंकर शुक्ला, भानु राजपूत, खुर्रम ताज, वीरेंद्र पाठक, दीपक अग्रवाल आदि को प्रतीक चिन्ह देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री, रीतेश गुप्ता आदि मौके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed