{"_id":"5929c6c44f1c1b4b52535c24","slug":"tractor-rides-two-bike-riders-on-highway-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैैक्टर ने बाइक सवार दो को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैैक्टर ने बाइक सवार दो को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 28 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
इटावा के वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगला तेज निवासी तिलक सिंह (56) साथी श्रीपाल (52) पुत्र पदम सिंह के साथ बाइक पर आ रहे थे। तिलक सिंह के समधी फफूंद थाने के डेरा बंजारन निवासी महेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार को गांव में तेरहवीं कार्यक्रम था। तिलक सिंह उसी में शामिल होने आ रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दोनों बाइक से बाबरपुर हाइवे पर अमावता रोड के पास पहुंचे तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर दोनों को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
इससे तिलक सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि श्रीपाल गंभीर हालत में सड़क पर ही तड़पने लगा। आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर घायल श्रीपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान श्रीपाल ने दम तोड़ दिया। जेब में मिले मोबाइल के जरिए कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन भी आ गए। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन