फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   toilets are incomplete

बाहर से तैयार अंदर अधूरे पड़े शौचालय

Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
toilets are incomplete
अटसू (औरैया)। गांव अजुआपुर में अफसरों ने शौचालय का निर्माण पूरा दिखा दिया जबकि वास्तविकता में बाहर से तैयार दिखने वाला शौचालय अंदर अधूरा पड़ा है। न फर्श है और न दरवाजा। पानी की टंकी भी नहीं है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अजुआपुर में गांव में शौचालय का निर्माण कराया गया। ग्रामीण गिरीश बाबू, राजेश, अक्षय दुबे, श्याम सुंदर निषाद, मानसिह आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि जिस शौचालय का निर्माण पूरा दिखाया है, वह तीन माह से अधूरा पड़ा है। बाहर से निर्माण और रंगाई पुताई की फोटो भी पोर्टल पर फीड की गई है। जबकि न तो फर्श तैयार है और न शौचालय में दरवाजे लगे है। ग्रामीणों ने शौचालय का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत अतुल मिश्र ने बताया कि पंचायत चुनाव की वजह से काम नहीं हो सका। जल्द ही निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बंद पड़े तीन शौचालय
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की ओर से पटेलनगर, विद्यानगर, आंबेडकर नगर, तहसील परिसर सहित मुगलरोड पर कुल सात सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एक वर्ष पहले शुरू कराया गया था। लागत प्रति शौचालय सात से नौ लाख रुपये निर्धारित है। लेकिन सिर्फ चार सामुदायिक शौचालय ही शुरू हो सके। मुगलरोड पर जनता इंटर कालेज, रोडवेज बस अड्डा, थाने के पास बनाए गए सामुदायिक शौचालय पानी के अभाव में बंद पड़े हैं। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सबमर्सिबल लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही पानी का इंतजाम कराकर सामुदायिक शौचालयों का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed