फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Toilet facilities will now be available in public places

Auraiya News: अब सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी प्रसाधन सुविधा

Tue, 30 Sep 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Toilet facilities will now be available in public places
फोटो 30 एयूआरपी 01 रोडवेज डिपो का दृश्य। संवाद
औरैया। शहर में भीड़भाड़ इलाकों में जनता को सहूलियत देने को पालिका प्रशासन सार्वजनिक प्रसाधन बनवाएगी। इसके लिए दो सार्वजनिक स्थल चयनित किए हैं। इन स्थानों पर पालिका ने प्रसाधन बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर व गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रखा है। अभियान में सार्वजनिक स्थलों को प्रसाधन सुविधा से भी लैस किया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में मुंसिफ कोर्ट और रोडवेज डिपो में प्रसाधन की सुविधा नहीं हैं जबकि यहां पर रोजाना भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में लोगों को इधर-उधर भटकना पकड़ता है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद औरैया ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में भीड़ भाड़ इलाकों में प्रसाधन बनाने का फैसला लिया। बाद में इसकी कार्य योजना तैयार की।
विज्ञापन

कार्य योजना के मुताबिक शहर में मुंसिफ कोर्ट और रोडवेज डिपो में प्रसाधन का निर्माण कराने के लिए सार्वजनिक स्थल चयनित किए हैं। दोनों चयनित स्थलों पर पालिका प्रशासन का निर्माण कराएगी। प्रसाधन निर्माण पर मुंसिफ कोर्ट में 14.51 लाख तो रोडवेज डिपो में 27.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये प्रसाधन तीन माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे लोगों को प्रसाधन की सुविधाएं मिलने लगेंगी। नगर पालिका परिषद औरैया अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में दो स्थलों पर प्रसाधन बनवाए जाएंगे। इनके निर्माण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। टेंडर फाइनल होते ही जल्द प्रसाधन निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed