{"_id":"688fab5ff5735ef764008a63","slug":"today-is-the-last-monday-of-savan-bam-bam-bhole-will-resonate-auraiya-news-c-211-1-aur1006-129594-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सावन का अंतिम सोमवार आज, गूंजेगा बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सावन का अंतिम सोमवार आज, गूंजेगा बम-बम भोले
Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवकली मंदिर में पूजन करते भक्त।
- फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।
औरैया। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर आज शिवालयों में बम-बम भोले गूंजेगा। भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में डाक कांवड़ियों के लिए देवकली मंदिर में सीधे जाने की व्यवस्था की गई है।
देवकली मंदिर में औरैया समेत आसपास जिलों के भक्त पहुंचते हैं। यहां पर पिछले सोमवार को आधा किमी. तक भक्तों की कतार लगी थी। वाहनों का जाम भी लगा था। इसे देखते हुए अंतिम सोमवार को वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वाहन सड़क पर खड़े नहीं होंगे।
वहीं डाक कांवड़ियों को सीधे गर्भगृह तक जाने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए महिला-पुरुषों की दो लाइनों के अलावा एक तीसरा रास्ता भी बनाया गया है। भीड़ के बीच दौड़ते हुए मंदिर पहुंचने वाले डाक कांवड़ियों को यहां बिना रोकटोक अंदर जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस व मंदिर प्रशासन की ओर से इसे लेकर बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि मंदिरों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए रविवार को ही रणनीति के तहत सभी तैयारी कर ली गई हैं। जिम्मेदार पुलिस व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।
खानपुर में रोके जाएंगे वाहन
सावन के सोमवार में देवकली मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। ऐसे में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से इसे लेकर इस बार खानपुर में भी वाहनों को रोका जाएगा। निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करा दिए जाएंगे। यही व्यवस्था जालौन रोड पर भी अपनाई जाएगी। यातायात पुलिस को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।