फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ...to teree-meree kattee ho jaegee

...तो तेरी-मेरी कट्टी हो जाएगी

Sun, 07 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 07 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 ...to teree-meree kattee ho jaegee
शरदोत्सव प्रदर्शनी पांडाल में रविवार से शुरू हुए कार्यक्रमों की श्रंखला में महिला सम्मेलन से आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्या सिंह सेंगर व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की पत्नी रजनी शुक्ला ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला सशक्तीकरण पर दमदारी से बल दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का बहुत अधिक शोषण हो रहा है। मजे की बात तो यह है कि महिलाएं ही महिलाओं का शोषण कर रही हैं। दहेज प्रथा को लेकर एक महिला दूसरी महिला को प्रताड़ित करने में जरा भी नहीं हिचकती। इसलिए यह जरूरी है कि महिलाओं का शोषण रोकने के लिए हम महिलाओं को ही आगे आना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि रजनी शुक्ला ने कहा कि दुर्गा, लक्ष्मी, झलकारीबाई यह भी महिलाएं ही थी।
विज्ञापन


कहा कि नारी शक्ति को अपने अस्तित्व की रक्षा करने के लिए स्वयं को पहचानना होगा। क्योंकि भगवान भी उन्हीं की मदद को आगे आता है जो अपनी मदद स्वयं करना जानते हैं। इसलिए शोषण को बर्दाश्त करना भी एक जुर्म है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की काबिलियत को कोई नहीं नकार सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देश में बड़े-बड़े पदों पर महिलाओं का वर्चस्व कायम है। इसलिए महिलाओं को कोई भी कमजोर न समझे। आज की नारी सब समझ चुकी है अब वह अबला नहीं बल्कि सबला हो चुकी है। वहीं महिलाओं को भी अपने हकों की पहरेदारी करने के लिए खुद लड़ाई लडनी होगी तभी वह अपना हक प्राप्त कर सकेंगी। क्योंकि हक मांगने से नहीं बल्कि छीनने से मिलता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वंशिइका त्रिपाठी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रिया, कोमल, प्रांशु, अंकिता, दीपशिखा ने पांडव व बरबरीक पर नाटक प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।

बाद इसके सुन ले ब्रजभान की छोरी, अब मौं से कहे न तोरी, कि तेरी मेरी कट्टी होय जाएगी...गाने पर कृष्ण-राधा वेषधारी श्वेता ने नृत्य करके समां बांध दिया। जबकि पूर्णिमा, मोहनी, झलक, नैंसी, आयुषी ने आलू नाटक, मोहनी, झलक, भूमि, नैंसी, आयूशी ने पंडित जी नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। जबकि प्रिया व साक्षी के प्रस्तुत किए गए मोर नृत्य से पांडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। जबकि श्वेता की ओर से किए गए शिव नृत्य पर पूरा पांडाल झूम उठा।


इस दौरान इंटरनेशनल भिखारी का अभिनय करने वाली मोहिनी और झलक को खूब शाबासी मिली। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक मधुर गुप्ता प्रधानाचार्य के अलावा सभासद मिथलेश अग्निहोत्री, अमिता देवी, मृदुला राजपूत, पुष्पा निषाद, सोनी निषाद, विमला देवी, आशा देवी, कमला देवी, कमरुन निशा ने मुख्य अतिथि विद्या सिंह सेंगर व विशिष्ट अतिथि रजनी शुक्ला के अलावा रेनू अग्रवाल को माल्यार्पण  कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी पंडाल में जमा भारी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed