{"_id":"c422ba387d5d3354cfb5db464c712f66","slug":"tips-of-english-and-business-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंगलिश और बिजनेस स्टडीज की बारीकियां समझाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंगलिश और बिजनेस स्टडीज की बारीकियां समझाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के इंगलिश एवं बिजनेस स्टडीज के शिक्षकों की कार्यशाला में दोनों प्रदेशों के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 20 शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ गेल के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने किया।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। शिक्षकों की अध्यापन में नए -नए प्रयोगों को बढ़ावा देते हैं।
अंग्रेजी विषय पर गेल डीएवी प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत, गेल डीएवी के ही राजकुमार शर्मा एवं आरती सिंह, बबराला से पहुंची एकता द्विवेदी, कोटद्वार की सारिका रावत ने अंग्रेजी से जुड़ी बारीकियां बताईं। वहीं गेल डीएवी के चितरंजन विश्वास, बबराला के अतुल जोशी, कोटद्वार के वीके शर्मा ने बिजनेस स्टडीज की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 20 अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने आगंतुक शिक्षकों का स्वागत वैदिक रीति रिवाज से किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के विचारों का आदान- प्रदान तक पठन -पाठन को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस मौके पर गेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन एके श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।