{"_id":"eb40259afc0204597162c4e03e9063ec","slug":"tinytots-the-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में खेलकूद सप्ताह के समापन पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने बच्चों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
14 से 18 सितंबर तक गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में चले खेलकूद सप्ताह में कक्षा नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेलकूद सप्ताह के दौरान लंबी कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़ें, मेडिसन बाल थ्रो, क्रिकेट मैच, फुटबाल मैच आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
खेलकूद सप्ताह में बालकों का क्रिकेट एवं फुटबाल के साथ बालिकाओं का खो खो मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। खेलकूद सप्ताह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने 25 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य सारस्वत ने कहा कि खेलकूद सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य संगठन की भावना जाग्रत करके शारीरिक क्षमता का विकास करना है।
विज्ञापन