{"_id":"6a4169fbc9ddbeffbb04a11d","slug":"three-thatched-sheds-gutted-mutual-accusations-of-arson-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147326-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन छप्पर जले, एक-दूसरे पर आगजनी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन छप्पर जले, एक-दूसरे पर आगजनी का आरोप
Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12- आग से जला पड़ा छप्पर। संवाद
अछल्दा। थाना क्षेत्र के दिवरिया गांव में रविवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों तनाव बढ़ गया। इसी बीच संदिग्ध हालात में घर के बाहर रखे तीन छप्परों में आग लग गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आगजनी का आरोप लगाया है। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
गांव दिवरिया निवासी राजाराम और पीआरडी कर्मी अनुरुद्ध कुमार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को राजाराम के छप्पर में अचानक आग लग गई, जिसका आरोप उन्होंने अनुरुद्ध पर लगाया। इसके कुछ ही देर बाद अनुरुद्ध के छप्पर में भी आग भड़क उठी, जिसके लिए उन्होंने राजाराम को जिम्मेदार ठहराया।
इसी दौरान आग की चिंगारी से पास ही रहने वाली गंगा देवी का छप्पर भी जल गया। गनीमत रही कि छप्परों के नीचे कोई कीमती सामान या मवेशी नहीं थे। बाद में ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझा दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घटना की जांच की।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।