फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three teenage girls missing, three reported

Auraiya News: तीन किशोरियां लापता, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three teenage girls missing, three reported
अजीतमल। एक गांव से बीते 23 अप्रैल की दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता हो गईं। खोजबीन करने पर कोई भी सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सगी बहनों की मां ने तीन युवकों के खिलाफ बेटियों व उसकी सहेली का अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति की मौत के बाद से वह इंदौर में रहकर मजदूरी करती है। उसकी 17 वर्षीय व 13 वर्षीय बेटी अजीतमल कोतवाली की अनंतराम चौकी के एक गांव में अपनी नानी के पास रहती थीं।
बताया कि गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी बेटियों की सहेली थी। कुछ दिन पहले बेटियों की नानी तीर्थ करने के लिए गई थीं। बेटियां घर पर अकेली थीं। 23 अप्रैल को उसकी दोनों बेटी व उसकी सहेली लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद तीनों का कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दो युवक उनकी बेटियों को फोन करते थे। दोनों युवक व उनके एक साथी ने बेटियों व उसकी सहेली का अपहरण किया है। सीओ अजीतमल एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी कोहिनूर और अरमान सहित तीन पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरियों को खोजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed