{"_id":"583483d94f1c1be73413af29","slug":"three-seriously-injured-in-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":" अलग-अलग हादसों में तीन गंभीर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन गंभीर घायल
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को सौ बेड जिला अस्पताल व एक को सैफई रेफर कर दिया।
मंगलवार को कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में ग्राम रहमापुर निवासी सोनू (30) पुत्र बदन सिंह व नरोत्तम पुत्र सांई नारायण बाइक से दोपहर लगभग दो बजे बाबरपुर की ओर आ रहे थे। चकसत्तापुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगने से बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। इन्हें सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सौ बेड जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे आशीष उर्फ कल्लू (20) पुत्र राजू रावत निवासी शिवाजी नगर बाबरपुर बाइक से मोहारी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाबरपुर मुगल रोड पर काजीपुर मोड़ के आगे सामने से आ रही मारुति व बाइक में भिड़ंत हो गई। आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली मारुति क ो कब्जे में ले लिया। मारुति चालक फरार हो गया।