फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three places in the city turned into hot spots, Sector Magistrate posted

औरैया के तीन स्थल हॉट स्पॉट में तब्दील, तैनात हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sat, 11 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three places in the city turned into hot spots, Sector Magistrate posted
औरैया। कोरोना वायरस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शहर के तीन स्थानों को हॉट स्पॉट में तब्दील किया गया है। इसके लिए 12-12 घंटे के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी बदलकर इन हॉट स्पाट क्षेत्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट चिह्नित क्षेत्रों में खानपुर संपूर्ण क्षेत्र (कस्बा खानपुर, जामा मसजिद, सैनिक कालोनी, देवकली मंदिर) में सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां रात 7 बजे से सुबह सात बजे जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में इस क्षेत्र की निगरानी करेंगे। शहर के दयालपुर (भीखमपुर) का संपूर्ण क्षेत्र (जालौन चौराहा, अरबिया मरदसा, जालौन से जोड़ने वाला रोड) सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक सहायक अभियंता सिंचाई खंड दिबियापुर दिनेश कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेेट के रूप में तैनात रहेंगे। इसी क्षेत्र में रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बीएसए एसपी सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी करेंगे। इसी तरह शहर की तहसील मस्जिद का संपूर्ण क्षेत्र (सुभाष चौराहा, तहसील क्षेत्र, दिबियापुर रोड, नहर तिराहा) में डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक तथा अधिशासी अभियंता नलकूप मो. ईशा रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी रखेंगे। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि उक्त सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचकर लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश 15 अप्रैल तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed