{"_id":"6a133d9e157f6d793d0a5082","slug":"three-people-including-the-accused-retired-inspector-were-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145440-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आरोपी रिटायर्ड दरोगा समेत तीन को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आरोपी रिटायर्ड दरोगा समेत तीन को जेल
Sun, 24 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6- पुलिस कस्टडी में खड़े आरोपी। स्रोत:पुलिस
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव अलाई नगर में शुक्रवार सुबह वॉलीबॉल खेलने को लेकर मारपीट हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
गांव अलाई नगर में हुए इस बवाल को लेकर अवधेश यादव की तहरीर पर 22 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में रिटायर्ड दारोगा छविनाथ सिंह ने 13 के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमला के आरोप में मामला दर्ज कराया। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपी सरमन सिंह यादव, विवेक यादव और रिटायर्ड दारोगा छविनाथ सिंह को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।