फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three people including a teenager died due to lightning, a young man and a woman got burnt

Auraiya News: बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन की मौत, युवक-युवती झुलसे

Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three people including a teenager died due to lightning, a young man and a woman got burnt
सीएचसी अछल्दा में पूरन की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : सीएचसी अछल्दा में पूरन की मौत पर विलाप करते परिजन।
औरैया/बिधूना/दिबियापुर । आंधी और बूंदाबांदी के दौरान शनिवार को सदर ब्लॉक के भरसेन व अछल्दा के ग्वारी में बिजली गिर गई। घटना से दो लोगों की जान चली गई। जबकि युवक-युवती झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोनों जगहों पर दो मवेशियों की भी मौत हो गई। वहीं, दिबियापुर में एक किशोरी की मौत हो गई।
शनिवार को दोपहर के बाद एकाएक मौसम में बदलाव आया। तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच आसमान में कड़की बिजली कई जगह पर गिरी। सदर ब्लॉक के भरसेन गांव में सत्तार अली (60) खेत में बकरी चरा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से सत्तार अली की मौत हो गई। एक बकरी भी मर गई। वहीं, गांव के शैलेंद्र (20) व खुशबू (19) भी झुलस गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अछल्दा के गांव ग्वारी में राजकुमार के प्लाॅट पर निर्माण चल रहा था। गांव के पूरन (40) वहां मजदूरी कर रहे थे। तभी प्लाॅट पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से पूरन झुलस गया। वहीं, बाहर बंधी एक भैंस की भी मर गई।
प्रधान सुशील कुमार समेत परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां डॉक्टर ने पूरन को मृत घोषित कर दिया। पूरन मूल रूप से मैनपुरी के भागपुरा का निवासी था। वह कई वर्षों से ग्वारी में अपनी बहनों शिवानी एवं विनीता के साथ रहता था।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि ग्वारी में बिजली गिरने से मौत की जानकारी मिली है। लेखपाल अन्य अधिकारी गए हैं। एडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत सूचना मिली है। दो मवेशी भी मरे हैं।
राजस्व टीमों की जांच के बाद पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी। वहीं, दिबियापुर गांव जयकरन का पूर्वा में गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। शनिवार शाम को जयकरन का पुर्वा निवासी बहादुर सिंह 16 वर्षीय बेटी शिखा खेत में गोबर डालने गई थी।

इसी बीच शिखा के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। भारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा। राजस्व टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed