{"_id":"66f0a5e620cddaa98209e9f9","slug":"three-masked-miscreants-riding-a-bike-stopped-a-couple-on-the-expressway-and-robbed-them-at-gunpoint-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116845-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर दंपती को रोककर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर दंपती को रोककर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूट
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांव सुभानपुर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दंपती को तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए महिला के गहने उतरवा लिए। थैले में पड़ी नकदी व मोबाइल छीनते हुए बाइक की चाबी नाले में फेंककर अपनी बाइक से रफूचक्कर हो गए। पास से निकल रहे राहगीरों से पीड़ित दंपती ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस के आला अधिकारी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। वहां जांच-पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों को सजग किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कहारन निवासी अवनीश कुमार अपनी पत्नी रितिका को उसके मायके देव मील मैनपुरी से बाइक से वापस अपने घर ला रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे इटैली चौकी के अंतर्गत ग्राम सुभानपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछा करते हुए आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तिरछी बाइक खड़ी करते हुए दंपती को रोक लिया। पीड़ित दंपती के मुताबिक उनकी बाइक ब्रेक लगाने के दौरान गिर तक गई। बदमाशों ने इसके बाद भी दंपती की बाइक की चाबी निकालकर सर्विस रोड के किनारे बने नाले में फेंक दी।
इसके बाद दंपती के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर महिला का बैग छीन लिया। उसमें रखे दो स्मार्ट फोन व पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। रितिका के हाथों की दो अगूंठी, गले का मंगलसूत्र व जंजीर, कानों की झुमकी तथा पैरों की पायल तक उतरवा ली। इसके बाद आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए। पास से निकल रहे वाहन चालकों को रोकते हुए उनके मोबाइल से अवनीश व रितिका ने परिजन व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। थाना पुलिस से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रत्येक थाना कोतवाली पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।