फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three injured in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured in motorcycle collision
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
 कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग व दूसरी बाइक पर सवार युवती घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।  किशोरी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिमार निवासी राजवीर(20) पुत्र भगवत दयाल अपनी बहन रेशमा(18) के साथ बाइक से जालौन में रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर सिकरोड़ी मोड़ पर बाइक से भिड़ंत हो गई। बुलेट सवार झारखंड निवासी हरेराम(30) पुत्र रामनारायण अपने साथी मंजुल(28) सिंह पुत्र राजकुमार के साथ दिल्ली जा रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक व रेशमा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गईं। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से रेशमा को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। झारखंड निवासी दोनों युवकों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाने से बच गई जान
हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में बुलेट से जा रहे हरेराम व मंजुल हेलमेट लगाए थे। दूसरी बाइक सवार राजवीर भी हेलमेट लगाए थे। इससे इनके सिरों में गंभीर चोटें नहीं आईं। हेलमेट लगाने से बाइक सवार युवक बड़े हादसे से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed