{"_id":"469bc70664e265f1c36010c61cb30179","slug":"three-dashed-place-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगह टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह टकराया ट्रक
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात नशे में धुत ट्रक चालक ने एक घंटे के दौरान तीन हादसे किए हालांकि रात होने की वजह से बड़ा हादसा होते बच गया। लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने की रिपोर्ट की है।
विज्ञापन
रविवार देर रात एक ट्रक का चालक शराब के नशे में बेतरतीब होकर ट्रक चला रहा था। बाबा का पुरवा की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने पीछे से एक टैंकर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक और टैंकर चालक के बीच मुंहाचाही भी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक चालक ने कुछ दूर बाद एक टेंपो में टक्कर मार दी। टेपों में सवारियां नहीं होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक ने रात में चमनगंज मोहल्ले में मानवेंद्र पोरवाल की दुकान में टक्कर मार दी। जिससे दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन