फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three children drown while bathing

नहाते समय तीन बालक डूबे

Fri, 06 Oct 2017 11:32 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 06 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three children drown while bathing
रोती बिलखती मां व अन्य महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के जौरा गांव में तीन बालक नदी नहाते समय डूब गए, जिसमें दो तो जैसे तैसे बाहर आ गए लेकिन तीसरे का पता नहीं चला। बच्चों ने भागकर गांव में बताया। जानकारी पर मौैके पर एसडीएम पहुंच गए। शाम तक गोताखोर तलाशते रहे मगर बालक का सुराग नही लगा।
विज्ञापन

जौरा गांव में ननिहाल में रह रहा ऋतिक (11) पुत्र स्व. श्यामबाबू गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था कि तभी उसके दोस्त सीतू (9) पुत्र पप्पू और अंशू (10) पुत्र हरपाल आए और सभी लोग बिना बताए नदी पहुंच गए। नहाते समय तेज बहाव में तीन बालक डूबने लगे। दो तो जैसे तैसे बाहर आ गए लेकिन ऋतिक का पता नहीं चला। साथी को डूबता देख अन्य दो बालक शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और ऋतिक के डूबने की बात बताई तो गांव में कोहराम मच गया। आननफ ानन में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे। ऋतिक की तलाश की गई पर समाचार भेजे जाने तक उसका पता नहीं चला था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित राठौर ने गोताखोर बुलाकर ऋतिक की तलाश भी कराई। बालक के लापता होने पर घर में कोहराम मचा है। मां चंदा देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


घर का इकलौता है ऋतिक
ऋतिक  ननिहाल जौरा में करीब पांच वर्ष से रह रहा है। चंदा देवी की शादी जालौन के कुठौद के पास एक गांव में हुई थी। पति श्यामबाबू की मौत के बाद वह ऋतिक को लेकर मायके आ गई। इकलौते बेटे के नदी में लापता होने के बाद से वह बेसुध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed