फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three arrested for smuggling banned meat in encounter

Auraiya News: मुठभेड़ में प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling banned meat in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालों तीन तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान पुलिस पर फायर करने पर जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इससे एक गोली तस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एक कार बरामद की है। एसपी चारु निगम ने आरोपियों से पूछताछ की। घायल को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।

गुरुवार की शाम सहार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ किचहैया गोपालपुर के पास प्रतिबंधित पशु का मांस तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस ने दबिश देकर पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलने पर मांस तस्कर मौके से कार से भाग निकले थे।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने पूछताछ के बाद आठ तस्करों के खिलाफ देर रात नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी थी। तभी देर रात प्रतिबंधित मांस तस्करों की कार बेला की तरफ आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम सक्रिय की गई। एसपी चारु निगम ने बताया कि सहार-बिधूना रोड पर पुलिस तस्करों की तलाश में थी। इसी बीच एक कार आने पर जब पुलिस ने रोकना चाहा तो कार सवार तीन व्यक्ति उतर कर पैदल भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे तस्करों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस से घिरा देख उनमें से एक तस्कर ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह वहीं पर गिर गया। घायल आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद कफील निवासी गांव पुर्वा रावत बताया। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर पुर्वा रावत सहार निवासी शाकिर व जालौन जिले के गांव बदनपुरा सरावन थाना गोहन निवासी अमानत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।


एसपी चारु निगम ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम 10 बोरों में बंद प्रतिबंधित मांस, तराजू, गडसा, दो छुरी बरामद की थी। जबकि देर रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक कार के अलावा मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग अछल्दा, फफूंद से प्रतिबंधित मांस ले जाकर जालौन जिले में महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं।

एसपी ने बताया इस प्रकरण में आठ कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार चल रहे पांच आरोपियों में बेला के नुनारी निवासी रिंकू, सहार के पुर्वा रावत निवासी अनीश, एहसान, हसमुद्दीन व गोहन थाना के बदनपुर सरावन निवासी विश्वनाथ की तलाश है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को दविशें देने में लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article