{"_id":"63f3c083c6fb75cf7b0927ed","slug":"three-and-a-half-crore-cheated-in-the-name-of-doubling-rs-auraiya-news-c-12-1-89813-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगे साढ़े तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगे साढ़े तीन करोड़
Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। छह वर्ष में धन दोगुना करने के नाम पर नैना इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से लोगों का साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा कराए। अवधि पूरी होने पर ग्राहकों के रुपये वापस नहीं किए। कमीशन ऐजेंट की तहरीर पर कंपनी के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कानपुर देहात सिंहपुर रसबल, सुंदरपुर निवासी योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ पहाड़पुर निवासी राजीव कुमार, धरमाई का पुर्वा निवासी रघुवीर सिंह यादव, लखनापुर निवासी निर्मल कुमार, करौंधा निवासी सतीश बाबू, बिझाई निवासी अशोक कुमार आदि लोग नैना इंफ्राटेक लिमिटेड दिबियापुर में कमीशन एजेंट के रूप में काम करते थे। यह कंपनी दिबियापुर में राघव पेट्रोल पंप के पास अहिवरन सिंह राजपूत के मकान में कई वर्ष पूर्व संचालित की जा रही थी। उसने बताया कि वह व उसके एजेंट साथी वर्ष 2013 से 2016 तक एमआईएस प्लान के तहत एफडीआर के रूप में छह वर्ष के लिए एक मुश्त निवेश कराया। इसमें ग्राहको के करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा कराए गए। इसके एवज में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बांड व अन्य दस्तावेज दिए। साथ ही छह वर्ष बाद रुपये दोगुने होने का भरोसा दिलाया। अवधि पूरी होने पर जब कंपनी के लोगों से संपर्क किया गया तो वह टालमटोल करने लगे। इसी बीच दबाव बनाने पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी कंपनी बंद कर भाग गए। अब कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली। इसमें कंपनी के मध्य प्रदेश के फोर्ट व्यू कालोनी कोटेश्वर रोड ग्वालियर निवासी राज कुमार सिंह कुशवाह, अलीगढ़ के मंडला निवासी प्रमोद सिंह जादौन, वाराणसी ग्रामीण के गर्भा घाट रमना लंका निवासी शिव दयाल सिंह, हरियाणा के थाणा कला हिसार निवासी गुगन, दिबियापुर निवासी इलयास खान, आसाम प्रदेश के डिबरूजन रोड, जलन नगर डिबरुगढ़ निवासी अतौर रहमान पर धोखाधड़ी कर निवेश की रकम हड़पने व कूटरचित दस्तावेज दिए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कंपनी के नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।