{"_id":"d821fb26424abd09c43ba0572de128c9","slug":"thousands-of-young-people-will-be-in-delhi-satyagraha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली सत्याग्रह में जाएंगे हजारों युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सत्याग्रह में जाएंगे हजारों युवा
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षित टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण युवा दो अक्तूबर से दिल्ली के जंतर मंतर पर तीन दिवसीय सत्याग्रह करेंगे। सत्याग्रह में अधिकाधिक युवाओं की हिस्सेदारी के लिए रणनीति तय करने को दिबियापुर में बैठक हुई।
विज्ञापन
बाबा परमहंस बगिया में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि आरटीई एक्ट 2009 एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना के विरोध में बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षित टीईटी उत्तीर्ण युवा दिल्ली में तीन दिवसीय सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन
इसमें उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त 4.86 लाख पदों पर बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षित एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग करेंगे। बताया कि जंतर मंतर पर तीन दिवसीय सत्याग्रह के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। अनशन में लाखों अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु राणा एवं दुर्गेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह में शामिल युवा गांधी जयंती पर रक्तदान भी करेंगे। बैठक में जिले से हजारों युवाओं को जंतर मंतर दिल्ली ले जाने की रूपरेखा तैयार की गई।
इस मौके पर प्रशांत गुप्ता प्रांशू, कांत सिंह, कमल प्रकाश, अमित पाल, मयंक चतुर्वेदी, प्रशांत चौहान, मोहित वर्मा, सरस कुमार, मधुर राजपूत, अविनाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, सुधींद्र प्रताप सिंह, नीरज यादव, कप्तान सिंह मौजूद रहे।