फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thousands of fire straw ash

आग से हजारों का भूसा राख

Sun, 01 May 2016 11:03 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 01 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thousands of fire straw ash
एनडीआरएफ के जवान जंगल की आग बुझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पुर्वा बले के मजरा अचानकपुर में तीन भाइयों के आठ बीघा खेतों में रखे भूसे के ढेरों में आग लग गई। दमकल ने आग पर लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे अशोक राजपूत, संजय राजपूत, अखिलेश राजपूत पुत्रगण रामचंद्र के करीब आठ बीघा खेतों में लगे भूसे के ढेरों में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सहायल थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर बिधूना फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। इस बीच ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीण इस बात से चिंतित थे कि तेज हवा के चलते पास के खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठरों में न आग लग जाए। लेकिन दो घंटों की ग्रामीणों और फायर कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर ग्राम प्रधान पुर्वा बले रामपाल, लेखपाल सुशील वर्मा ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित भाइयों का आरोप है कि किसी ने उनके भूसे के ढेरों में जान बूझकर आग लगाई है। आग से हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed