फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Those who hoard black money in other countries will go to jail

दूसरे देशों में काला धन जमा करने वाले जाएंगे जेल

Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Those who hoard black money in other countries will go to jail
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करतीं राज्यमंत्री गुलाब देवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। भूमाफिया के ऊपर बाबा का बुलडोजर चल रहा है। दूसरे देशों में काला धन जमा करने वाले लोगों की भी खोज हो रही है। जल्द ही ऐसे सभी लोग जेल में होंगे। जो समाज को दूषित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों का ठिकाना उत्तर प्रदेश में नहीं रहेगा। यह बातें माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने गेल गांव स्थित आडीटोरियम में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए घर-घर शौचालय बनवाए गए। 2 करोड़ 39 लाख लोगों को आवासों की चाबियां दी गईं। जनधन योजना के अंतर्गत 45 करोड़ 21 लाख खाते खोले गए थे। तब लोगों ने मजाक बनाया था, पर आज लोगों को समझ आ रहा है कि जनधन खाते विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं में दलाली रोकने के लिए खुलवाए गए थे।
विज्ञापन

आज सरकारी योजनाओं में दलाली बंद है। शासन से आई धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचती है। पहले बेटी पैदा होने पर कई परिजनों का मुंह फूल जाता था, लेकिन अब लड़की के जन्म होने पर खुशियां मनाई जातीं हैं। अब सरकार की ओर से कन्या के जन्म से लेकर शादी होने तक के लिए कई योजनाएं हैं। फिर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां सौंपीं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक ललिता दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक ऋषि पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, गिरीश तिवारी, टीटू भदौरिया, शिव सिंह भारतीय, ऋषि पोरवाल, टीटू यादव, कौशल राजपूत आदि मौजूद रहे।

 गेल आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

गेल आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed