{"_id":"66a3f061ba85dad03a0e9c04","slug":"those-taking-benefit-of-fake-lease-will-file-reply-on-next-date-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114800-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अगली तारीख में जवाब दाखिल करेंगे फर्जी पट्टे का लाभ लेने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अगली तारीख में जवाब दाखिल करेंगे फर्जी पट्टे का लाभ लेने वाले
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील की सात सदस्यीय टीम ने वैसुंधरा में हुए फर्जी पट्टों का राज खोला। एडीएम कोर्ट की पहली तारीख में जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगी और 47 लोगों को नोटिस भेजे गए। वहीं शुक्रवार को दूसरी तारीख में नोटिस तामील करने वाले पहुंचे। कोर्ट में इन लोगों को अगली तारीख में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।
वैसुंधरा में बेशकीमती जमीन पर जोत चकबंदी आकार पत्र 45 में फर्जी आख्या लगाकर हुए फर्जी पट्टों के मामले में 47 नोटिस एडीएम कोर्ट से जारी हुए। तय तारीख के तहत शुक्रवार को सुबह से ही कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट में लोगों का पहुंचना शुरू हुआ। कई रसूखदार लोग लग्जरी गाड़ियों में शुमार बीएमडब्ल्यू, फार्चूनर और मर्सडीज से तारीख पर पहुंचे। कोर्ट के बाहर इन लोगों की भीड़ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
कुछ लोग मुंह छुपाते भी नजर आए। वहीं कुछ लोग अपने वाहन से भी नहीं उतरे। अपने अधिवक्ताओं को आगे कर दिया। वहीं नोटिस ग्रहण करने वाले लोगों को अगली तारीख दी गई है। इसमें जवाब दाखिल होंगे। पूरे मामले को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली बनी रही। मामले को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।