फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Those responsible were forgotten by digging pits to repair the pipeline in Kishanpur.

Auraiya News: किशनपुर में पाइपलाइन सही करने के लिए गड्ढे खोदकर भूले जिम्मेदार

Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Those responsible were forgotten by digging pits to repair the pipeline in Kishanpur.
एरवाकटरा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरेंधा के गांव किशनपुर में पाइपलाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदकर जिम्मेदार अपना काम भूल गए। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक माह से ज्यादा का समय गुजर चुका है। अब तक न तो खराबी दूर की गई है, न ही गड्ढों को भरा गया है।
विज्ञापन


खारे पानी की समस्या से जूझ रहे किशनपुर गांववासियों की ज्वलंत समस्या का दशकों बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। दो वर्ष पूर्व जब गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ तो गांव के लोगों को उम्मीद की एक किरण नजर आई। ठेकेदार और जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अब तक किशनपुर गांव के लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो सका। गांव में पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के लीकेज की शिकायत पर 26 दिसंबर को ठेकेदार ने चार जगहों पर लीकेज सही करने के लिए गड्ढे खुदवाए थे। लीकेज सही नहीं हो सके और न ही अब तक गड्ढे भरे गए।
विज्ञापन


-----------------------
राहगीरों के लिए मुसीबत बने सड़क में खोदे गए गड्ढे
सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे किशनपुर गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इस रास्ते से गुजरने वाले सुरेंधा, मन्नाकोला, बीलपुर, नगला भगत, नगरिया, बमुराहा गांव को जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार राहगीरों के लिए और बेजुबान मवेशी के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई गोवंश भी इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------

बाशिंदों ने बताई परेशानी
किशनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार, दीनदयाल, श्याम सिंह, प्रेमचंद्र, निहाल सिंह, सत्यराम, शिवकुमार, रामचंद्र, सुमन, सुनीता व रामचंद्र आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लीकेज को सही कराया जाए। खुदे हुए गड्ढों को भरवाया जाए। काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की भी मांग की।

------------------------

किशनपुर गांव का मामला संज्ञान में आया है। वहां जेई को भेजकर मौके की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार, एई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed