{"_id":"6908ec5beabdc55f21095716","slug":"this-is-too-much-pump-workers-are-giving-petrol-to-bike-riders-after-providing-them-helmets-auraiya-news-c-211-1-aur1009-133910-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हद है... हेलमेट उपलब्ध करा बाइक सवारों पेट्रोल दे रहे पंप कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हद है... हेलमेट उपलब्ध करा बाइक सवारों पेट्रोल दे रहे पंप कर्मी
विज्ञापन
औरैया। सितंबर में चले नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का असर जनपद में नजर नहीं आ रहा है। नियम का पालन कराने के बजाय पेट्रोल पंप संचालकों ने एक विकल्प जरूर तलाश लिया है। पंप में एक पुराना हेलमेट रख लिया है। बिना हेलमेट आने वाले बाइक सवारों को एक-एक कर वही हेलमेट पहनाकर पेट्रोल देने का काम किया जा रहा है। ऐसे में पंप संचालक डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
जनपद में एक से 30 सितंबर तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर चलाया गया था। शहर व कस्बों में स्थित पेट्रोल पंप पर सख्ती देखने को मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर इसका पालन कतई नहीं हुआ। डीएम ने सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाई, तो पेट्रोल पंप संचालकों ने नया तरीका निकाल लिया। शहर के एक पेट्रोल पंप पर संचालक ने सख्ती का एक विकल्प तैयार कर दिया। पंप पर एक पुराना हेलमेट रख दिया। वहां बिना हेलमेट पहुंचने वाले बाइक सवार को पुराना हेलमेट पहनाकर पेट्रोल देने लगे, जिससे वह पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद न हो सकें।
अब यातायात माह में एक तरफ पुलिस व परिवहन विभाग कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप संचालक बाइक चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि ऐसा करने वाले पेट्रोल पंप की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को दी जाएगी, जिससे उनपर कार्रवाई हो सके।