फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Third phase of OTS starts from today

Auraiya News: ओटीएस का आज से तीसरा चरण शुरू

Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Third phase of OTS starts from today
एक्सईएन कार्यालय के बाहर संचालित ओटीएस शिविर में बकाया जमा करने काे लाइन में लगे उपभोक्ता। - फोटो : एक्सईएन कार्यालय के बाहर संचालित ओटीएस शिविर में बकाया जमा करने काे लाइन में लगे उपभोक्ता।
औरैया। शासन की ओर से बिजली बकायेदारों के लिए शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना में बृहस्पतिवार से तीसरा चरण शुरू होगा। इससे पहले चलाए गए दो चरणों में 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने 37 लाख से अधिक की ब्याज छूट का लाभ उठाया।
विज्ञापन

जिले भर में बिजली विभाग की ओर से ओटीएस ( एक मुश्त समाधान योजना) के तहत तीन चरणों का अभियान चलाया गया। इसमें बुधवार को दूसरा चरण समाप्त हुआ। योजना के तहत बिजली बकायेदारों को ब्याज में शत प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसमें अब तक दोनों डिवीजनों में कुल 18864 बकायेदारों ने योजना का लाभ लिया है। जिसमें लगभग 37 लाख 20 हजार रुपये ब्याज की छूट दी गई है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की माने तो दोनों डिवीजन में एक लाख 61 हजार 431 बकाएदार उपभोक्ता हैं। जिसमें दोनों डिवीजनों में औरैया डिवीजन के नौ हजार नौ सौ 81 उपभोक्ताओं से और दिबियापुर डिवीजन के आठ हजार 844 उपभोक्ताओं से कुल 14 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई है। योजना 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि अभी तक ओटीएस योजना में दोनों डिवीजनों में 14 करोड़ 77 लाख रुपया जमा कराया जा चुका है। बकायेदारों को योजना का लाभ लेने के लिए 31 जनवरी तक की समय सीमा दी गई है। बकायेदार निर्धारित समय सीमा के अंदर पंजीकरण कराते हुए ब्याज में मिल रही शत प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed