फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   thieves terror in two villages in auraiya

औरैयाः दो गांवों में चोरों ने मचाया आतंक, तीन घरों से लाखों का माल ले गए

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
thieves terror in two villages in auraiya
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने पैगूपुर गांव में परचून दुकानदार और बिलावा गांव में रिटायर्ड दरोगा व रिटायर्ड जज के भाई के घर में वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

अनंतराम चौकी क्षेत्र के पैगूपुर गांव में विशुन सिंह घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी दो विवाहित बेटियों, पत्नी व बहू के जेवर घर में अलमारी में रखे थे। विशुन सिंह व उनकी पत्नी गुरुवार की रात आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुसे और करीब साढ़े चार लाख के जेवर और 15 हजार सात सौ रुपये नगद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जागने पर वारदात की जानकारी होने पर विशुन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वाड टीम प्रभारी कोमेंद्र सिंह ने भी पहुंचकर जांच की। खोजी कुत्ता मकान की छत तक गया और वहां से लौट आया। विशुन सिंह ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में अटसू चौकी क्षेत्र के बिलावा गांव में रिटायर्ड दरोगा रामप्रकाश पाल के घर से चोर करीब चार लाख के जेवर और 2.20 लाख रुपये नगद उठा ले गए। रामप्रकाश पाल ने घर की मरम्मत कार्य के लिए स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये निकाले थे। इसमें से 2.80 लाख रुपये कमरे में रखे थे।
फौजी बेटे धर्मेंद्र की पत्नी व दूसरे बेटे संजू की पत्नी के जेवर भी घर में ही रखे थे। गुरुवार की रात वह और बेटा संजू परिवार के साथ अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर के पास के प्लाट से होकर छत के रास्ते घर में घुसे। अलमारी व बक्सों में रखे करीब चार लाख के जेवर और घर की मरम्मत कार्य से बचे 2.20 लाख रुपये चोरी कर ले गए।
तीसरी वारदात बिलावा गांव में दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश नरेंद्र प्रताप सिंह के भाई महेंद्र प्रताप सिंह चौधरी के घर में हुई। महेंद्र प्रताप सिंह चौधरी गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। गुरुवार की रात चोरों ने महेंद्र प्रताप सिंह के घर में धावा बोलकर कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह कमरे में सामान बिखरा देख परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने बीमारी के चलते ग्वालियर मेें इलाज कराने गए महेंद्र प्रताप सिंह चौधरी व गुरुवार को ही गांव से दिल्ली गए रिटायर्ड जज नरेंद्र प्रताप ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। महेंद्र के ग्वालियर होने से उनके घर के चोरी हुए सामान का ब्योरा अभी तक नहीं मिल सका।

उधर, अजीतमल कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद का कहना है कि तीनों घरों में खोजी कुत्ता छत से होकर कुछ कदम चलने के बाद ही लौट आया, जिससे चोरों का सुराग नहीं लग सका। तीनों घटनाओं की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात से पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed